Breaking News

खंभे में उतरा करंट 10 वर्षीय बालक बुरी तरह घायल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में सड़क किनारे स्थित खंभे में करंट उतरने से एक बालक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

वही दीपक पुत्र अशोक उम्र 10 साल निवासी जानकी पुरम अजमतगढ़ कस्बे में सड़क किनारे स्थित खम्भे के पास खेल रहा था कि अचानक खंभे को पकड़कर घुमने लगा।जिससे खम्भे में पहले से उतर रहे करंट की चपेट में आ गया और बिजली के झटके से बालक गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है।जबकि स्थनीय लोगो ने विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर पर सूचना देकर बिजली बंद कराया।जबकि एक बड़ी घटना टल गई।डाक्टर शौकत अली ने बताया कि बच्चे को मामूली चोट आई है पर बिजली के झटके से वह डर गया है जिससे घबरा रहा है।
और नया पुराने