Breaking News

प्रधान की हत्या के बाद आधा दर्जन से अधिक घरों में आगजनी।

अयोध्याधाम।

रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र।

इनायतनगर थाना क्षेत्र के हल्लेद्वारिकपुर में प्रधान की हत्या के बाद एक विशेष जाति के आधा दर्जन से अधिक घरों में आगजनी।

 तोड़फोड़, लूट के 5 वे दिन मिल्कीपुर व बीकापुर के भाजपा बिधायक पहुच कर लोगो से मिल कर जानकारी ली । और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का पीड़ितों को आश्वासन दिया। हत्या के बाद गांव में जमकर तांडव मचाया गया। तमाम लोग घर छोड़कर पलायन कर गए। पशुओं को भी नहीं बख्शा गया। यहां तक खबर कवरेज करने गए एक पत्रकार के साथ भी लूट और मारपीट की घटना की गई। जिसमें पत्रकार की तहरीर पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मारपीट और डकैती का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। चाणक्य परिषद के कृपा निधान तिवारी भी अपनी टीम के साथ गांव पहुच कर गांव में किए गए तांडव को देखा और कहा कि पूरी तरह अराजकता फैलाई गई है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पीड़ितों को कार्यवाही और मदद देने का आश्वासन दिया।
और नया पुराने