Breaking News

पति समेत 9 लोगों पर अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने सहित दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना में पुलिस अधीक्षक के आदेश पति समेत 9 लोगों पर पुलिस दहेज उत्पीड़न व अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है ।
ज्ञात हो कि सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही खुर्द गांव निवासी अबूल जैश ने अपनी पुत्री आसमा की शादी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के दौना कटौली गांव निवासी अबू सहमा के साथ 2017 में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ किया था शादी के बाद से ही पति द्वारा दहेज के लिए पाच लाख रुपया व कार की मांग की जाने लगी आसमा अपने गरीबी की दुहाई देती रही लेकिन ससुराल वालों को कोई फर्क नहीं पड़ा, जिससे तंग आकर आसमा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि मेरे ससुराल के लोग प्रतिदिन दहेज के लिए उत्पीड़न करते हैं और मेरा पति मेरी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया है, पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित महिला के प्रार्थना को संज्ञान में लेकर थाना सरायमीर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर ने पति समेत 9 लोगों के ऊपर दहेज उत्पीड़न व वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज किया। आसमा ने पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरे पति मेरा अश्लील वीडियो बनाकर लोगों के यहां वायरल कर दिए प्रार्थना पत्र के आधार पर सरायमीर पुलिस ने 9 लोगों के अपराध संख्या 221 धारा 498ए, 323, 504,  506, 609, 3/4 व 67 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया ।

मोहम्मद यासिर सरायमीर

और नया पुराने