Breaking News

दो शातिर चोर गिरफ्तार ,चोरी की पांच बाइक बरामद। ।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

जीयनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी चेकिंग के दौरान पकड़े दो मोटरसाईकिल चोर एक फरार।

आजमगढ़। 
आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवणी सिंह द्वारा जनपद आजमगढ़ को अपराध मुक्त किये जाने के मद्देनजर चलाये जा रहे।
अभियान वांछित,वारण्टी,एटीएम चोर,वाहन चोर,अवैध शराब,अवैध शस्त्र की बरामदगी व अपराधियों की गिरफ्तारी के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में बुधवार को 18.09.2019 को एस आई उमेश कुमार मय हमराह विनावर तलाश वांछित व वारण्टी के क्षेत्र कस्बा जीयनपुर मे मामूर था कि जरिये मुखवीर सूचना मिली कि 02 व्यक्ति 2 चोरी की मोटर साइकिल लेकर उसे बेचने के लिए घड़सरा गांव की तरफ से के0बी0एस0 हायर सेकेण्डरी स्कूल बासूपार तिराहे से होकर मुबारकपुर जाने वाले है। मुखवीर की सूचना पर विश्वास कर घटना के सम्बन्ध मे अपने हमराही कर्मचारीगण को बताया गया तद्समय क्षेत्र मे मामूर एस आई मुन्नालाल मय हमराह कांस्टेबल संजय, का0 रणवीर व का0 रमेश यादव भी आ गये जिन्हे मकशद बताकर साथ लेकर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचे कि थोड़ी देर मे घड़सरा रोड की तरफ से दो व्यक्ति अलग -अलग मोटर साइकिल चला कर आते हुए दिखाई दिये। वही पुलिस द्वारा दोनो मोटरसाईकिल चालकों को रोककर मौके पर पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्तियो का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1.संजय सोनकर पुत्र जग्गा सोनकर निवासी खानकाह बहरामपुर कस्बा, कोतवाली जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ बताया और उसके कब्जे से एक मोटर साइकिल बिना नम्बर हीरो होण्डा पैशन प्रो0 बरामद हुआ।वही दूसरे ने अपना नाम प्रदीप यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी मेहनाजपुर (चुनुगपार) कोतवाली जीयनपुर, जनपद आजमगढ बताया। और उसके कब्जे से एक मोटर साइकिल बिना नं0 हीरो सुपर स्पेलेण्डर बरामद हुआ। मौके पर दोनो व्यक्तियों से मोटर साइकिल का कागजात मागा गया तो कोई भी कागजात नही दिखा सके। कड़ाई से पूछ तांछ करने पर उन्होने बताया कि हम दोनो लोगो के साथ प्रिंयाशु सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह ग्राम धनछुला (जमीन हरखोरी) कोतवाली जीयनपुर , जनपद आजमगढ़ के साथ मिलकर मोटर साइकिल की चोरी कर बेचते है। हम लोग चोरी की तीन मोटर साइकिल बासुपार बनकट अम्बेडकर मूर्ति की बाउन्ड्री में अभी थोड़ी देर पहले लाकर रखे है। उनकी निशादेही पर अम्बेडकर मूर्ति बाउन्ड्ररी के अन्दर से 03 और मोटर साइकिल रखी हुई बरामद किया गया। जिसमे एक मोटर साइकिल बिना नम्बर हीरो होण्डा पैशन प्रो, दूसरी मोटर साइकिल नं0 UP 50 A 664 अंकित है। वही चौथा अंक का नंबर अंकित नही है। तीसरा मोटर साइकिल नं0 UP50 U 6705 लाल व काला पैशन प्रो0 बरामद हुई। जिसकों पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बरामद मोटर साइकिल के सम्बन्ध में पूछ ताछ किया गया तो अभियुक्त संजय एवं प्रदीप यादव ने बताया कि हम लोग अपने दोस्त प्रिंयान्शु उपरोक्त के साथ वाहन नं0 UP50R पैशन प्रो0 मोटर साइकिल एक सप्ताह पहले लाटघाट बाजार से चोरी किये थे। जिसका नम्बर प्लेट खुरच दिये थे इसी प्रकार मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट वाली मोटर साइकिल अन्जान शहीद से लगभग ढाई माह पहले चोरी किये थे। जिसका नम्बर प्लेट खोलकर फेक दिये था। नम्बर नही मालूम है। शेष तीनो मोटर साइकिले जो अम्बेडकर मूर्ति के बाउन्ड्ररी में बरामद हुई है। उनमे से जो नम्बर प्लेट लगा हुआ है UP 50 U 6705 पैशन प्रो0 तथा हीरो होण्डा पैशन प्रो0 बिना नम्बर व UP50 A 664 हीरो होण्डा जिसका एक नम्बर हम लोगो ने खुरच दिया है। भिन्न भिन्न स्थानो से चुराये है। जिसे बेचने की फिराक में थे। हम लोगो से गलती हो गई है। उक्त पांच वाहनों के इजन नं0 व चेचिस नं0 से सम्बन्धित पंजीकृत अपराधो का विवरण प्राप्त किया गया तो पता चला है कि हीरो होण्डा पैशन प्रो0 घटना स्थल लाटघाट मु0अ0सं0 208/19 धारा 379 IPC व हीरो सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर घटना स्थल अंजान शहीद मु0अ0सं0 147/19 धारा 379 IPC पंजीकृत है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 147/19 धारा 379 IPC व मु0अ0सं0 208/19 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/19 धारा 411/413/419/420 भादवि, कोतवाली थाना जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ में पंजीकृत कर अभियुक्तो को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया।
और नया पुराने