Breaking News

एसपी ने किया सरायमीर थाने का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय थाना का का निरीक्षण करने पहुंचे आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह थाने में रखे दस्तावेजों में पाई कमियां दस्तावेज दुरस्त करने वाले कर्मचारियों को डण्डित करने का दिया आदेश।
आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने सरायमीर थाना का  निरीक्षण करने पहुंचे कार्यालय में रखे गुण्डा व गेंग रजिस्टर को अधुरा देखकर भड़क गए और रजिस्टर तैयार करने वाले मुन्शी को डण्डित करने का आदेश देते हुए महिला कांस्टेबल से युपीकाप के सम्बंध में पूछताछ की और थाना प्रभारी से कहा कि यूपीकाप की होडिंग के पास ही महिला कांस्टेबल का टेबल लगाए और महिला कांस्टेबल से थाने में पड़ी लावारिस वाहन की सूची तैयार करने को कहा ।
उसके बाद पुरूष बन्दी गृह को देखा जिसमें जगह-जगह गन्दगी थी जिसकी सफाई कराने का निर्देश दिया । फिर थाना प्रभारी व सभी एसआई की मिटींग कर शासन प्रशासन के निर्देशों को बताया ।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने