Breaking News

होलिका दहन की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय नगर पंचायत स्थित धर्मशाला व होलीका दहन की भूमि पर अतिक्रमण के सम्बंध में रिन्यू विभाग को दी प्रार्थना पर जांच करने पंहुचे मुख्य राजस्व विभाग के अधिकारी। ज्ञात हो कि नगर पंचायत सरायमीर के सब्जी मंडी में धर्मशाला व होल्का दहन स्थित है।
उसपर हुए अतिक्रमण हटाने के सम्बंध में नगर निवासी अनिल कुमार सेठ द्वारा रिन्यू विभाग को प्रार्थना पत्र दी गई थी। की धर्मशाला के अध्यक्ष छोटे लाल जयसवाल मनमानी ढंग से धर्मशाला के अंदर होल्का दहन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है ।
और धर्मशाला सर्वजनिक परन्तु छोटे लाल उसक निजी प्रयोग कर रहे हैं उस प्रार्थना पत्र को लेकर जांच-पड़ताल के लिए आजमगढ़ मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर व अपनी टीम के साथ तहसीलदार सर्वेश कुमार गौर सरायमीर नगर धर्मशाला पहुंचे और दोनों पक्षों के ब्यान के साथ वहाँ उपस्थित कुछ व्यक्तियों का भी ब्यान दर्ज किया। एक व्यक्ति के शिकायत पर छोटे लाल जयसवाल के मकान के सामने अतिक्रमण की जांच किया। पूछने पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि अनिल सेठ के द्वारा धर्मशाला व होल्का दहन की भूमी पर अतिक्रमण के सम्बंध में प्रार्थना दी गई थी जिसकी जांच करके कार्रवाई हेतु रिन्यू विभाग को भेज दी जाएगी । 


मोहम्मद यासिर सरायमीर 


और नया पुराने