Breaking News

गहमागहमी के बीच कोटे का हुआ चयन।

आजमगढ़:

रिपोर्ट- वीर सिंह

सठियांव ब्लॉक के गोछा गांव मे गहमागहमी के बीच कोटे का चयन हुआ।जिसमे अखिलेश ने 41 वोट पाकर दुकान अपने कब्जे मे कर लिया।
सठियांव ब्लाक के गोछा मे विगत कई साल से कोटे की दुकान रिक्त चल रही थी।कोटे के चयन के लिए कई बार गांव मे खुली बैठक भी हुई।लेकिन दो पक्ष आमने-सामने आ जाने से कोटे चयन हो पा रहा था।बीडीओ के निर्देश 30 अगस्त को एडीओ कोआपरेटिव सजय कुमार व ग्राम विकास अधिकारी गरिमा मिश्रा चुनाव अधिकारी के रूप मे कोटे के चयन के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता मे बैठक हुई। जिसमें अखिलेश व चतुधुन ने नामांकन किया।शनिवार को एडीओ कोआपरेटिव संजय कुमार व सेक्रेटरी गरिमा मिश्रा के नेतृत्व मे ग्राम प्रधान शकर राम की अध्यक्षता मे चुनाव हुआ।जिसमे अखिलेश को 417 मत तथा चतुघुन को 376 मत मिले। इस प्रकार अखिलेश 41 मतो से चुनाव जीत कर कोटे की दुकान का मालिक बने।
फ़ोटो
और नया पुराने