Breaking News

सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत तीन घायल।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

पीछे से आटो ने मारी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत।

बाइक और टेंपो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर मौत परिजनों में कोहराम।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार के पास रविवार को लगभग 09 बजे आजमगढ दोहरीघाट मार्ग पर बाईक को टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी और आटो सवारियों से भरा था जो पलट गया और बाइक सवार व्यक्ति को गम्भीर चोटे आयी और सड़क पर ही अधेड़ व्यक्ति काफी देर तक तड़पता रहा। और पुलिस पहुंची और घायल को एम्बुलेंस से सदर भेजा पर रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। वही एक युवक और एक महिला, घायल हो गयी जिनको लाटघाट बाजार में ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जबकि भरौली गांव निवासी महेंद्र चौहान पुत्र स्वर्गीय बहेतु चौहान उम्र 50 साल रविवार को अपने घर भरौली से दो पहिया वाहन सुपर स्प्लेंडर गाड़ी से लाटघाट बाजार में किसी कार्य बस जा रहे थे कि जीयनपुर के तरफ से आ रही टेंपो लाटघाट बाजार में टेंपो का टायर भ्रष्ट हो गया और टेंपो की गति तेज होने के कारण जीयनपुर तरफ से जा रहे बाइक सवार व्यक्ति को पीछे से टक्कर हो जाने से बाइक सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वही हसन अली पुत्र मंजूर हसन उम्र 30 साल और एक 40 वर्षीय महिला अज्ञात निवासी समुंदपुर थाना जीयनपुर भी गम्भीर रूप से घायल हो गई।जिन्हें बाजार में ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। आटो में एक दर्जन लोग सवार थे।
वही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी लाटघाट को दी मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जीयनपुर थाने भेजी और परिजनों को इसकी सूचना दी मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही महेंद्र चौहान के चार लड़के हैं। हनुमान चौहान 25 साल, रामसेवक चौहान 22 साल, अमरनाथ चौहान 20 साल, अविनाश 18 साल है। वही अभी तक चारों लड़कों की शादी नहीं हुई है। और मौत की खबर पाते ही पत्नी चनरमी देवी का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। वही जीयनपुर पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर शव को पंचनामा बनाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा।
और नया पुराने