Breaking News

प्रतिबंधित मांस व काटने की सामग्री बरामद, अभियुक्त फरार।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बखरा गांव से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बछड़ा, 53 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस व मांस काटने के सामग्री बरामद किया तीन अभियुक्त फरार।
पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया । मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 सितंबर 019 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी आरिफ पुत्र रफीक उर्फ रफ्फू दो साथियों के साथ अपने घर में प्रतिबंधित पशुओं के मांस काट कर बेच रहा है मुखबिर की सूचना पर एसआई रामप्रसाद, एसआई रामजी दुबे मय फोर्स बखरा गांव आरिफ के घर के पास पहुंचे तो पुलिस आने की जानकारी पाकर आरिफ अपने साथियों के साथ घर से कूदकर फरार हो गया । पुलिस ने घर में घुसकर देखा तो वहां पर एक बछड़ा, 53 किलो मांस व मांस काटने के अन्य सामान मिले।सभी मिले सामानों को कब्जे में लेकर फरार अभियुक्तों के खिलाफ 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उन्होंने तलाश कर रही है । 

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने