अयोध्याधाम।
रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र
तमंचे की नोक पर बदमाशों ने आभूषण व्यवसाई को लूटा।
मामला गयासपुर चौकी क्षेत्र के बनकटा गाँव के समीप का बताया जा रहा है शनिवार देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे बिकलांग आभूषण व्यवसायी से असलहे की नोक पर बैग मे रखा किलो भर चाँदी से भरा डिब्बा तथा दो कीमती मोबाइल मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने मारपीट कर लूट लिया,
सरेराह हुई घटना के बाद क्षेत्र मे हलचल मच गई,पीड़ित के पिता शिवराम सोनी ने बेटे रामू के साथ गाँव के युवक द्वारा मारने पीटने की सूचना डायल 100 कंट्रोल रूम को दी थी, मारपीट की सूचना पर डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुँच गई, पीआरबी 936 के दरोगा राजमणि मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुँचने पर मामला लूट का बताया जाने लगा ,जबकि पुलिस लूट की घटना को पूरी तरह संदिग्ध बता रही है।

बताया जाता हैं कि चौकी क्षेत्र के ग्राम महरई मोहमदपुर निवासी शिवराम सोनी का बेटा रामू सोनी गौराघाट में ज्वेलर्स की दुकान चलाता हैं, शनिवार की सायं अपनी दुकान बंद कर रामू साइकिल से घर जा रहा था कि बनकटा गांव के पास पहुँचने पर दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश किस्म के लोग उसके पास सायं करीब 6 बजे पहुँचे और रामू को मारपीट कर किलोभर चाँदी से भरा डिब्बा तथा दो कीमती मोबाइल सहित करीब 50 हजार से अधिक कीमत का सामान लूट कर फरार हो गये, रामू ने जिस युवक पर लूट का आरोप लगाया है वह उसी की ही ग्राम सभा के नारायण कोरी का बेटा रवि है तथा उसके साथ रहा एक अन्य युवक सहित रवि अभी फरार है,पुलिस आरोपी रवि के भाई को हिरासत में लेकर पुछताक्ष कर रही है,
गयासपुर चौकी प्रभारी शिवानंद यादव ने बताया कि बाप ,बेटे की अलग अलग पुलिस व डायल 100 पुलिस को दी गई सूचना मेल नही खा रही है जिससे यह घटना पूरी तरह संदिग्ध तथा आपसी बिबाद की प्रतीत हो रही है, लेकिन रामू की तहरीर पर मारपीट ,लूट,तथा धमकाने की धारा में नारायण कोरी के बेटे सहित दो पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है,
नमन पांडे
जिला संवाददाता