आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
जिलाधिकारी के निर्देश पर दो लेखपाल एक राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई व जीयनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लिखा पत्र।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गोडइतपट्टी निवासी रामअवतार व रामाधार को वर्ष 2005 में तत्कालीन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के द्वारा फर्जी तरीके से मृतक दिखाने पर जिलाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राघवेंद्र सिंह के द्वारा विभागीय कार्रवाई व जीयनपुर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार रामअवतार व रामाधार पुत्रगण भगवान निवासी गोडइतपट्टी को मृत दिखाकर उनके स्थान पर प्रभावी इंद्रजीत व राजेंद्र पुत्रगण रामबली व रामदुलारी पत्नी रामबली बतौर खातेदार प्रभावी हुई व उनके द्वारा 3.5 बिगहा जमीन जो अमलोनी , गोड़इत पट्टी , कसड़ा आईमां , कसडा खालसा में स्थित थी को बेच दिया गया। जिसके उपरांत कोलकाता में निवास कर रहे। विकलांग रामावतार के द्वारा 12 सितंबर 2018 में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 में क्रेता और विक्रेता पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
किंतु वर्तमान समय में भी जमीन पर कब्जा ना हो पाने के कारण मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के उपरांत जिलाधिकारी के निर्देश पर गोडइतपट्टी , कसाडा आईमा, कसड़ा खालसा के तत्कालीन लेखपाल पन्नालाल जो वर्तमान समय में परशुरामपुर सगड़ी में कार्यरत हैं और तत्कालीन राजस्व निरीक्षक राजनारायण सिंह जो वर्तमान समय में तहसील सदर आजमगढ़ से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तथा अमलोनी ग्राम सभा के तत्कालीन लेखपाल रामविजय सिंह जो वर्तमान समय में सेवानिवृत्त हो कर मृत्यु हो चुकी है ।
के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए भूलेख कार्यालय व जीयनपुर थाने में मुकदमा दर्ज करने हेतु भेजा गया।
