अयोध्याधाम।
रिपोर्टर सुरेश कुमार मिश्र
थाना प्रभारी अवनीश चौहान ने दूसरे दिन ही चोरो को दबोच लिया,
सूत्र बताते है,कि चोरो ने जाना बाजार स्थित एक निजी स्कूल के नौ कमरो का ताला तोड़ इंवर्टर बैटरी कंप्यूटर सेट सहित काफी किमती सामानो पर किया हाथ साफ।
हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार में संचालित एक निजी विद्यालय के 9 कमरों का ताला तोड़कर शनिवार की रात हुई चोरी का हैदरगंज पुलिस ने दूसरे दिन ही खुलासा कर दिया। चोरी में शामिल दो युवकों को तकमिनट गंज पुल के पास से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार करके रविवार को जेल भेज दिया। चोरों द्वारा बीती शनिवार की रात विद्यालय के कमरों का ताला तोड़कर कमरों में रखा इनवर्टर बैटरी, कंप्यूटर सेट, सीसीटीवी कैमरा सेट, मॉनिटर, प्रोजेक्टर, सहित अन्य तमाम सामान उठा ले गए। मामले में हैदरगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार अभियुक्तगणों ने दि0 8.7.19 को इन्ती पछियाना थाना हैदरगंज में राजेन्द्र प्रसाद सिंह के घर में चोरी की बात भी कबूला है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी ऋषि कुमार मिश्रा उर्फ रंजन मिश्र तथा तुषार कुमार मिश्र हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना के ही निवासी बताए जाते हैं।
