Breaking News

विजय दशमी, दशहरा मेले पर पीस कमेटी की बैठक।

आज़मगढ़।

सरायमीर. विजय दशमी व दशहरा के मेले को देखते हुए सरायमीर थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर ने थाना परिसर में क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर के अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक बुलाई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए दुर्गा माता की मूर्ति का पंडाल पुराने ही स्थान पर लगायें बीना अनुमति के कोई पंडाल नही लगाया जाए । दुर्गा पूजा समिति के लोग अपने पंडाल में आग लगने से बचाव के लिए बालू व अन्य सामग्री की व्यवस्था स्वयं करें और हर समय समिति के कम से कम दो सदस्यों को मौजूद रहे । आगे उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों के भांति शांतिपूर्ण ढंग से विजय दशमी व दशहरा मेला मनाए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। दुर्गा पूजा के बाद मुर्तियां के लिए जुलूस निकालते समय पूर्व का रास्ता प्रयोग किया जाए कोई न्या रास्ता प्रयोग नही करें डीजे का भी प्रयोग नही किया जाए अगर कहीं किसी प्रकार की कोई बात हो तो समझाने की कोशिश करें बात नही बने तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें आपस में नहीं लड़ें। गड़बड़ी करने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। जो पंडाल मेन रोड किनारे लगाए जाते उसके सामने रोड पर भिड़भाड़ नही होने दें ।  इस अवसर पर सरायमीर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह,  सरायमीर नगर पंचायत अध्यक्षता प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पटेल,य रामेश्वर बरनवाल, गुलशन कुमार प्रजापति, रामभुवन मौर्या, चन्द्रदतय, मोहम्मद जैद प्रधान, डॉ. मोहम्मद अलीम, अमृत लाल,  शैलेश प्रजापति , श्याम बाबू आदि लोग उपस्थित रहे अंत में थाना प्रभारी ने आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया ।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने