Breaking News

शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय थाना के कस्बा सरायमीर में बीती शार्ट सर्किट  से लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान लोग भारी मुश्कत के बाद आग काबू पाए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम खणडवारी निवासी हारून पुत्र अब्दुशसलाम की कस्बा सरायमीर के पुराने थाने मोहल्ला में जूते-चप्पल की दुकान है दिनांक 1 अक्टूबर 019 को लगभग आठ बजे रात को दुकान बंद करके घर चला गया लगभग ग्यारह बजे रात में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये के जूते-चप्पल जलकर राख हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से भारी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। कस्बा वासियों का कहना है कि आग लगने की सूचना के चार घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। तबतक लोग आग पर काबू पा चुके थे ।



मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने