Breaking News

विश्व वृद्ध दिवस पर सेमिनार आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। राजकीय श्री दुर्गा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज आज़मगढ़ के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग तथा भारतीय सामुदायिक मनोविज्ञान संस्थान के राष्ट्रीय सचिव, प्रो डॉ रामजी लाल ने आज आराजीबाग स्थित वृद्धाश्रम में सामुदायिक परामर्श केंद्र की शुरुआत की।
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच रहते हुए उन्होंने कहा कि बुजुर्ग अपने आपको चूक गया न समझे अपनी सक्रियता बनाए रखे। सक्रियता ही स्वास्थ् है का नारा उन्होंने दिया
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो डॉ राजेंद्र सिंह राजपूत के ने इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सन 2030 तक भारत मे 60वर्ष की आयु के 45प्रतिशत लोग होंगें जिनकी शारिरिक, मानसिक और सामाजिक देखभाल की जिम्मेदारी हम सब की है और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने वृद्धावस्था में होने वाले परिवर्तनों के विषय में विस्तार से बताते हुए लोगों से पैरालिसिस, स्ट्रोक, अल्ज़ाइमर, डीमेंशिया से बचाव और उपचारहेतु आगे आने को कहा ताकि पीड़ितों का जीवन सुगम बनाया जा सके। उन्होंने उपस्थित लोगों को उपचार के प्राथमिक तरीके भी बताए।
इस अवसर पर चिकित्सा छात्रों के अलावा, वरिष्ठ नागरिक, कई गणमान्य व्यक्ति एवं डॉ एस एन सिंह, डॉ आरआर यादव, डॉ पुनीत, डॉ भदौरिया, डॉ सी पी मिश्रा, डॉ विक्रांतडॉ शिखा आनंद आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो रामजी लाल ने सभी लोगों को वृद्धों की देखभाल की शपथ दिलाई।
और नया पुराने