मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
घाघरा नदी का जल स्तर बदरहुवा नाले पर स्थिर और डिघिया पर 05 सेमी घटी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर,स्थिर रहा है।
सोमवार को बदरहुआ नाले पर शाम को 4:00 बजे नदी का जलस्तर 71.50 मीटर दर्ज किया गया था। जो मंगलवार की शाम 4:00 बजे भी 71.50 मीटर ही रहा ।
जबकि न्यूनतम जलस्तर 70. 25 मीटर है। बदरहुवा गेज पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम खतरा बिंदु 72.98 मीटर है।
वहीं डिघिया नाले पर सोमवार को जलस्तर 69.89 मीटर से 05 सेमी घटकर 69.84 मीटर हो गया ।
जबकि न्यूनतम स्तर 68.90 मीटर है। यहां पर नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.10 मीटर है।
घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुवा नाले पर स्थिर और डिघिया नाले पर 05 सेंटीमीटर घटाव दर्ज की गयी।
