Breaking News

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा जनता के साथ धोखा--नफीस अहमद

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

12 सूत्री मांगों के साथ तहसील पर दिया धरना।

उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा ज्ञापन।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया और राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी सगड़ी राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि यह 12 सूत्री मांगों पर सरकार विचार करें और जनता को राहत दे ।
धरना को संबोधित करते हुए विधायक गोपालपुर नफीस अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार जो सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा दे रही है। वह खोखला साबित हो रहा है और जनता को सीधे तौर पर गुमराह कर रही है। चुनाव के समय जनता को गुमराह कर वोट तो हासिल कर लिया जा रहा है।


पर चुनाव बाद बेतहाशा महंगाई हत्या, लूट, छिनैती, यातायात नियमों के नाम पर जुर्माना खाद्य वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि किसानों के खाद बीज में किल्लत प्रदेश में बढ़ते अपराध ध्वस्त कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त है पर सरकार चुप बैठी हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस और बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर कर सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व एक माह पहले धरना प्रदर्शन कर कर सरकार को जनता की समस्याओं से अवगत कराया गया था। परंतु सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। ऊपर से कमरतोड़ महंगाई से जनता त्रस्त है। इस दौरान 12 सूत्री मांगों के समर्थन में उप जिलाधिकारी सगड़ी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर तमाम मुद्दों को विचार करने और महंगाई को कम करने एवं फर्जी अपराधों में नेताओं को फसाने और फर्जी तरीके से हो रहे इनकाउंटर को बंद करने की मांग की। इस दौरान अध्यक्षता राम दरस यादव विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी एवं संचालन डाक्टर,हरिराम यादव विधानसभा अध्यक्ष गोपालपुर ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री वसीम अहमद,डाक्टर असद इदरीश,राम सिंह यादव,हरिशंकर यादव, पारसनाथ सोनकर, शेरा यादव,
श्रीकांत यादव, शंकर यादव, राजेश कुमार यादव, खिलाड़ी प्रसाद राजभर, तारकेश्वर तिवारी, हरिकेश यादव, राम प्रकाश सोनकर, मिर्ज़ा मसूद बेग, बलिराम यादव, सूर्यभान यादव,हरिनाथ यादव,नदीम अख्तर,हारुन खान,सोहराब अहमद आदि रहे।
और नया पुराने