Breaking News

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत दो घायल।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कनैथा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दो घायल।
मिली जानकारी के अनुसार  अंशु राय 28 पुत्र महेंद्र राय ग्राम पटवध सुधाकर थाना बिलरीयगंज अपने साथी धुरव 33 पुत्र त्रिभुवन ग्राम सादी पट्टी बनकट बिलरीयगंज के साथ बाइक से सरायमीर आया था वापसी में ज्योंही पहुंचा सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार व कार में बैठे मोहम्मद अशरफ पुत्र अब्दुल कयूम ग्राम मंजीपट्टी थाना सरायमीर घायल हो गए स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायमीर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक से बाइक सवार दोनों घायलों को रेफर कर जिसको लेकर लोग फूलपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान अंशु राय की मौत हो गई दूसरे युवक का उपचार चल रहा है कार सवार व्यक्ति की हल्की चोट होने पर सरायमीर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया ।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने