Breaking News

महिला सुरक्षा पर सरकार ने कई कड़े कानून बनायें -एसडीएम सगड़ी

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

20 टॉपर छात्र/छात्राओ को किया गया सम्मानित।

भाषण एव पोस्टर प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नवनीत ग्रुप ऑफ कॉलेज ताहिरपुर बघावर,लाटघाट में शनिवार को
11 बजे एक गोष्टी एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें बीटीसी एवं मैनेजमेन्ट के 20 छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।एव स्काउट गाइड के पांच दिवसीय शिविर का समापन किया गया। एवं हमारा कानून और हमारा कर्त्तव्य विषय पर गोष्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सगड़ी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे देश का कानून यहां के लोगों की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए बनाया गया है जो हमें अपने कर्तव्य को पालन करने की एक सीख देता है। वही देश में महिला सुरक्षा को लेकर भारत सरकार द्वारा एवं प्रदेश सरकार द्वारा कई हेल्पलाइन एवं कानून में संशोधन किए गए हैं। जिसे महिला सुरक्षा अधिनियम से जोड़ा गया है।जिससे महिलाओं को कई अधिकार और कर्तव्य दिए गए हैं।
वही विधिक प्राधिकरण के सदस्य एवं अधिवक्ता सीएल निगम ने कहा कि देश में इतने कानून और सुरक्षा के नियम बनाए गए हैं। जिसका हमें पालन करने चाहिए और अपने कर्तव्य एवं अधिकारों को जानने का हमें पूरा हक है। जिसके बल पर हम अपने अधिकारों को जानते हुए समाज और अपनी लड़ाई लड़ सकते हैं।
वही संस्थान के संस्थापक प्रोफेसर डाॅ0 अमरीक सिंह ने कहा कि इस देवारा अंचल में इस तरह की संस्थान खोलकर हमने ग्रामीण परिवेश में अभिभावकों को सस्ती और लोकप्रिय शिक्षा देने का प्रयास किया है जो निरंतर जारी रहेगा और हमारे यहां के बच्चे देश के विभिन्न कोने में जाकर अपना नाम रोशन करेंगे ।उन्होंने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी इस दौरान गोष्टी का मुख्य विषयों में रैकिंग निषेध अधिनियम,बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, विकलांग बच्चों के प्रति कर्तव्य, मौलिक कर्तव्य आदि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनीत सिंह ,प्रबंधक रीता सिंह,मंजय सरोज, पंकज मिश्रा ,सहित दयानंद मिश्रा, विनोद कुमार, हरेंद्र कुमार,रामनिवास,राजेश सिंह पटेल,संतोष कुमार, योगेंद्र यादव ,रंजना सोनकर, फूल कुमारी यादव, नीरज सिंह ,शिप्रा कश्यप, सविता कुमारी,मनीष मौर्य, जावेद आदि ने अपने विचार रखे। अंत में समस्त छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं कॉलेज के 20 ऐसे छात्र जो वर्ष में टॉपर रहे उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
और नया पुराने