आज़मगढ़।
सरायमीर। पूरे देश में एनआरसी लागू करने की गृहमंत्री अमित शाह के एलान के बाद आम नागरिकों विशेष रूप से मुसलमानों मे एक अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
इन्हीं संदेहास्पद स्थितियों को दूर करने और आत्मविश्वास बहाल करने के उद्देश्य से आज सरायमीर के मदरसा इस्लाहुल बनात के प्रांगण में रिहाई मंच की पहल पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए अहमद फ़ैसल ने इस विषय पर बारीकी से रोशनी डालते हुए कहा कि आने वाले समय में आपके दस्तावेजों की प्रमाणिकता ही आपके काम आएगी।
अपने समस्त नागरिक व चुनावी दस्तावेजों को पूरी तरह दुरुस्त करा लेना चाहिए। रिहाई मंच के संयोजक राजीव यादव ने बताया कि आसाम की स्थितियां अलग हैं। वहां 1950 से विदेशी घुसपैठियों के विरूद्व आवाज़ उठती रही है। अब देश के बाक़ी हिस्सों में एनआरसी किस स्वरुप में और किन शर्तों के अधीन लाई जाएगी, इसका इंतेज़ार है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व चेयरमैन ओबैदुर्रहमान ने कहा कि वर्तमान समय में हमें पूरी तन्मयता से अपने और गांव मोहल्ले वालों के समस्त दस्तावेजों को एकरूपता से दुरुस्त कराने की आवश्यकता है।संचालन मसीहुद्दीन संजरी ने किया।

इस अवसर पर मदरसा इस्लाहुल बनात के प्रबंधक हाजी नूरूर्रहमान, शादाब अहमद मिस्टर, हाजी असलम, हाजी अकरम, मोहम्मद शाहिद, तनवीर अहमद (सभासद गण), मुमताज़ क़ुरैशी, अलीमुल्लाह अंसारी, बेलाल, एहतेशाम आदि समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मोहम्मद यासिर सरायमीर