आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंवर नदी में डूब जाने 18 वर्षीय युवक की मौत।काफी तलाश के बाद दूसरे दिन मिला शव। मिली जानकारी के अनुसार हाफिज समीर 18 पुत्र मोतीउद्दीन ग्राम मंजीरपट्टी थाना सरायमीर आजमगढ़। दिनांक 8 अक्टूबर 019 को अपने साथियों के साथ गांव के पास से गई कुंवर नदी के पुल पर से नदी कूद रहा था फिर युवक के द्वारा नदी से निकलने के लिए पुल में बांधी रस्सी को पकड़कर निकल रहा था कि अचानक रस्सी टूट गई युवक नदी में डूबने लगा उसके कुछ साथी बचाव के लिए कूदे और कुछ गांव जाकर समीर की नदी डूब जाने की सूचना दी सूचना पाते ही गांव के लोग नदी के पुल पर पहुंच कर युवक को तलाश करने के लिए नदी में कूदने लगे।
सूचना पाकर मौके मय फोर्स थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर व उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शनी पूरी टीम के साथ पहुंचकर गोताखोर को बुलाया। गांव, क्षेत्र के लोग व गोताखोर ने ढूंढने की दिन भर कोशिश की दूसरे दिन लगभग 12 बजे समीर का शव मिला।गांव के लोगों व शासन-प्रशासन के अधिकारियों के मौजूदगी में पंचनामा बनाकर शव का कफन दफन किया गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। समीर हाफिजा करने के बाद मदरसा इस्लाह में पढ़ाई कर रहा था। वह तीन भाईयों व तीन बहनों में चौथे नंबर का था।दुर्घटना से मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल छा गया।

मोहम्मद यासिर सरायमीर