Breaking News

विधायक शाहआलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जनता की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट:वीर सिंह

आज़मगढ़। विधायक शाहआलम उर्फ गुड्डू जमाली ने आधार कार्ड न बनने के कारण जनता को हो रही परेशानीयों के सम्बंध में ज़िलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने अपनी मांगों में जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा है कि- कि विधानसभा क्षेत्र मुबारकपुर में आधार कार्ड न बनने के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण निर्वाचन कार्ड लिंक नही हो पा रहा है।

विधायक ने मुबारकपुर कस्बे में तीन केंद्र अमिलो इब्राहीमपुर, सठियांव, जहानागंज में आधार केन्द्र खुलवाने का की मांग की है। ज़िलाधिकारी एनपी. सिंह ने ज्ञापन लेने के बाद विधायक को आश्वासन दिया है, कि जल्द ही इस कार्य को कर लिया जाएगा।
और नया पुराने