मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
रावण जलते ही लगे जयकारे, निकाली गई झांकी।
जमकर उमड़ी भीड़,पंडालो पर नाचते रहे भक्त।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर बाजार में दशहरे के मेले में जहां भक्तों की भीड़ और मेला देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही रावण के जलते ही जमकर जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा तो वहीं दूसरी तरफ राम लक्ष्मण हनुमान के साथ रथ पर सवार होकर पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई।
जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत एवं फूलों से बरसात की। मेले के दौरान हर पंडाल से व लाउडस्पीकर द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा था तो पंडालों पर युवा एवं भक्तगण पूरे दिन थिरकते रहे। जहां पुलिस की गस्त चारों तरफ भ्रमण करती रही।
जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत एवं फूलों से बरसात की। मेले के दौरान हर पंडाल से व लाउडस्पीकर द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा था तो पंडालों पर युवा एवं भक्तगण पूरे दिन थिरकते रहे। जहां पुलिस की गस्त चारों तरफ भ्रमण करती रही।
वहीं दूसरी तरफ दशहरे का उत्साह देखने ही लायक था जहां दर्जनों देवी प्रतिमाएं लगाई गई हैं तो वही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति एवं श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा लोगों को स्वच्छता सन्देश और पालीथिन का प्रयोग नही करने के सन्देश बैनर,पोस्टर लगा कर दिए जा रहे थे। तो देवी पंडालो पर जहां भक्त दर्शन करने के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा था और लोग नाचते गाते हुए जा रहे थे।
मजे की बात यह थी कि मेले के दौरान सुबह से ही आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग को अंजान शहीद से चुनहवा मार्ग पर एवं रजादेपुर मार्ग से मनिकाडीह होते हुए एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। जिससे दूर-दराज की सवारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पूरी रात रूट डायवर्ट रहा सुबह रूट खुलते ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसे पुलिस ने संभाल कर लोगों को सुरक्षित निकाला ।
वहीं दूसरी तरफ आदर्श रामलीला समिति के सदस्यों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव का उस दौरान भांगड़ा कलाकारों एव स्थानीय कलाकारों द्वारा स्वागत किया गया जब रामलीला मैदान का विधिवत उद्घाटन दशहरे के दिन किया गया।







