मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
मानक के अनुरूप संचालित ना होने पर उप जिलाधिकारी ने की कार्रवाई।
जीयनपुर कस्बे में मचा हड़कंप।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में संचालित कृष्णा सोनोग्राफी सेंटर पर पहुंच जांच के उपरांत सेंटर को उप जिलाधिकारी सगड़ी रावेंद्र सिंह ने सीज कर दिया।
जिलाधिकारी सगड़ी रावेंद्र सिंह अजमतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर शौकत अली जीयनपुर थाना प्रभारी विमलेश मोर्य के साथ 1:00 बजे आजमगढ़ मार्ग पर स्थित डाक बंगला के सामने संचालित कृष्णा सोनोग्राफी सेंटर की जांच की जिसमें मौके पर डॉक्टर और x-ray टेक्निशियन अनुपस्थित रहे किन्तु आधा दर्जन मरीज सोनोग्राफी कराने के लिए बैठे थे जिसके उपरांत उपस्थित रजिस्ट्रेशन वैध पाया गया किंतु बायोमेडिकल प्रोटोकॉल एक्स-रे प्रोटोकॉल मरीज सुरक्षा और पोलूशन प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा था साथ ही फायर सुरक्षा उपकरण अनुपस्थित रहा भवन सोनोग्राफी सेंटर व एक्सरे के लिए अनुपयुक्त पाया गया जिसके आधार पर सोनोग्राफी सेंटर को सीज करते हुए डॉक्टर और एक्स रे टेक्नीशियन को अपने कागज के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
निजी सोनोग्राफी सेंटर पर आशा कार्यकर्तियों द्वारा मरीज को लाकर दिखाया जा रहा था जिस पर उपजिलाधिकारी ने प्रभारी अजमतगढ़ को जांच करने के लिए कहा वही उपस्थित कर्मचारियों को मानक पूरा करने के निर्देश दिए गए।
