मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे माह सितम्बर 2019 की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कर-करेत्तर की समीक्षा की गयी। कर राजस्व के अन्तर्गत स्टाम्प एवं पंजीकरण, राजस्व उत्पाद शुल्क (आबकारी), वाहन कर/माल एवं यात्री कर तथा विद्युत कर एवं शुल्क तथा करेत्तर राजस्व के अन्तर्गत वानिकी एवं वन्य जीव, भू-तत्व धातुकर्म (खनन विभाग), लोक निर्माण विभाग (सड़क-पुल), नगर विकास विभाग तथा कृषि मण्डी समिति, बाॅट-माप, सड़क सुरक्षा के राजस्व वसूली की विस्तार से समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान कर राजस्व में पाया गया कि स्टाम्प एवं पंजीकरण में माह का प्राप्ति प्रतिशत 80.35 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 78.50, आबकारी में माह का प्राप्ति प्रतिशत 83.62 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 69.95, वाहन कर/माल एवं यात्री कर में माह का प्राप्ति प्रतिशत 75.97 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 90.01 है। करेत्तर राजस्व के अन्तर्गत खनन के माह का प्राप्ति प्रतिशत 25.19 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 41.73, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के माह का प्राप्ति प्रतिशत 73.62 तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 81.29 है जो लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए समस्त कर/करेत्तर राजस्व के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वसूली में तेजी लाते हुए लक्ष्य को पूर्ण करें।
उन्होने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि अवैध शराब को रोकने के लिए अब तक जो कार्यवाही की गयी है, उसकी कार्ययोजना बनाकर वास्तविक रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
एआरटीओ द्वारा प्रवर्तन कार्याें में रूचि नही ली जा रही है। जिससे राजस्व वसूली में कमी आ रही है। आगे वसूली में सुधार न होने पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधी के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में कितने होटल तथा रेस्टोरेन्ट स्थापित हैं। उनकी ब्लॉकवार सूची आज सायं तक अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही उन्होने यह भी कहा कि कितने रेस्टोरेन्ट लाइसेंस धारक हैं, तथा अबतक कितने रेस्टोरेन्टों की सैम्पलिंग ली गयी है। इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि अवैध कनेक्शन धारक के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
उन्होने समस्त संबंधित अधिकारियों से कहा कि अब तक आपने वसूली के संबंध में इंफोर्समेन्ट को लेकर क्या कार्यवाही की गयी है। उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। तथा अगली बैठक में उसको भी लेकर आना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह सहित समस्त संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
