मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस के जवान कर रहे हैं मशक्कत।
40 साल पहले हुए पिता की हत्या के सदमें से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे।
विक्षिप्त व्यक्ति के पिता तहसील सगड़ी में अमीन के पद कर चुके हैं कार्य।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी व्यक्ति गांव में लगा जिओ टावर पर अचानक चढ़ गया जिसकी सूचना गांव वालों ने जीयनपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी।
जानकारी के अनुसार छतरपुर दलेल गांव निवासी सुभान अहमद पुत्र अब्दुलही उम्र 65 साल जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। आज दिन गुरुवार को सुबह 11:30 बजे के करीब गांव के ही पास लगे जिओ टावर पर अचानक चढ़ गया जिसकी सूचना गांव वालों ने जीयनपुर पुलिस व हंड्रेड डायल को दी मौके पर पहुंची पुलिस व गांव वालो ने बड़ी मशक्कत कि विक्षिप्त व्यक्ति को उतारने कि पर सारा प्रयास विफल रहा। पुलिस द्वारा जिओ टावर के ठेकेदार व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी मौके पर पहुंचे ठेकेदार व फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने दिमागी रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को उतारने का काफी प्रयास किया पर विक्षिप्त व्यक्ति लोगों के ऊपर चप्पल और कूदने का प्रयास करने लगा जिसको देखकर पुलिसकर्मियों व जिओ टावर वालों का हौसला टूट गया। विक्षिप्त व्यक्ति को छोड़कर लोग नीचे उतर आए। वही विक्षिप्त व्यक्ति के पुत्र द्वारा बताया गया की 40 साल पहले हमारे पिता के पिता सगड़ी तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे। जिनकों गांव के खेत की पैमाइश के दौरान हत्या कर दी गई थी तब से हमारे पिता का मानसिक संतुलन खराब चल रहा है। वही खबर लिखे जाने तक दिमागी रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को शाम5:30 बजे के करीब जिओ टावर से नीचे उतारा लिया गया था।
