Breaking News

धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद का हुआ मंचन।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के  जीयनपुर स्थित आदर्श रामलीला समिति द्वारा  गुरुवार की रात्रि दूसरे दिन धनुष यज्ञ और लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया। 
मंचन के दौरान राजा जनक पूरे राज्य में ढिढोरा पिटवाते हैं कि जो शिव धनुवा को तोड़ेगा उसके साथ सीता का विवाह होगा ।
देश के कोने कोने से बड़े-बड़े राजा महाराजा आते हैं लेकिन शिव धनुवा को  तोड़ने की बात तो दूर उसको टस से मस नहीं कर पाते है। यह देखकर राजा जनक बहुत दुखी होते हैं और कहते हैं मालूम पड़ता है यह धरती वीरों से खाली है। यह सुनकर श्री राम  गुरु विश्वामित्र का आदेश पाकर शिव धनुआ को तोड़ देते हैं और इसी के साथ सीता राम के  गले में जयमाल पहना देती है और राम सीता का विवाह हो जाता है ।वही  दूसरी तरफ जब परशुराम को जानकारी होती है कि शिव धनुष को खंडित कर दिया गया है यह सुनते ही आग बबूला हो जाते हैं और मौके पर पहुंचे हैं इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम का संवाद होता है ।
यह दृश्य देखकर श्रोता भाव विभोर हो गए इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसिया जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव रमेश चौरसिया महेंद्र मद्धेशिया प्रमोद प्रदीप आदि लोग मौजूद थे।
और नया पुराने