मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
बाइक सवार ने मारी टक्कर मौके पर ही महिला की मौत।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर बाजार में शुक्रवार को 1:30 बजे सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुचई गांव निवासी विफई 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामदेव पाल नरईपुर बाजार में कुछ सामान लेने जा रही थी।
इसी दौरान जीयनपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार दो लोग मछली मारने जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार ने वृद्ध महिला को धक्का मार दिया जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला के 2 पुत्र राम भजन पाल और कमलेश और दो पुत्री मिला व आशा है ।

पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में और मोटरसाइकिल चालक को हिरासत में ले लिया है। मौत की सुचना पर मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।