मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगडी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामलीला समित पुराना चौक अजमतगढ़ स्टेट रामलीला समिति द्वारा गुरुवार की रात्रि पांचवें दिन कैकेयी मंथरा और राजा दशरथ और कैकेयी संवाद का मंचन किया गया।
मंचन के दौरान मंथरा कैकेयी को बहला-फुसलाकर कहती है कि भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का बनवास मांगने पर विवश कर देती है। कैकेयी मंथरा के बहकावे में आ जाती है। कैकेयी राजा दशरथ के पास पहुंची है और कहती है कि महाराज आप ने जो वचन दिया था। उनके मुताबिक आज में आपसे कुछ मांगती हूं कैकेयी ने कहा भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास मागती हूँ। यह सुनते ही राजा दशरथ सोच में पड़ जाते हैं। लेकिन दिए हुए वचन के मुताबिक यह वरदान उनको देना पड़ता है। पिता का आज्ञा का पालन करते हुए राम लक्ष्मण सीता वन के लिए चल देते हैं।
इस दौरान रामलीला का मंचन रविंद्र शर्मा , रामसेवक वर्मा , श्री कृष्ण चतुर्वेदी , सोनू जायसवाल ने किया। इस मौके
पर रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण चतुर्वेदी संरक्षक आलोक कुमार डायरेक्टर राम भजन शर्मा और कोषाध्यक्ष संतोष कुमार जयराम चतुर्वेदी मौजूद थे।

