आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
ग्राम पंचायत सचिव का तबादला इस वर्ष न करने की मांग।
14 वां राज्य वित्त शिकार है ना होने पर विकास कार्य बाधित करने का आरोप।
अजमतगढ़ ब्लाक के प्रधान संघ द्वारा अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में बैठक कर आक्रोश व्यक्त कर खंड विकासअधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में ग्राम प्रधान अजीत राय के नेतृत्व में सभी ग्राम प्रधानों ने बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की ।
मुख्य रूप से मनरेगा में प्रत्येक वर्ष होने वाले पक्का कार्य इस वर्ष ना होने से वर्तमान समय में ग्राम पंचायत सचिव का तबादला ना करने और इसके साथ ही तकनीकी सहायकों द्वारा समय पर ग्राम सभाओं का एस्टीमेट नहीं बनाने , सभी ग्राम पंचायतों को तुरंत वित्तीय स्वीकृति देने । 14वा से ग्राम सभा में कार्य न होने पर विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
तकनीकी सहायकों का अविलंब तबादला कर ग्राम सभा में कार्य प्रारंभ करने का प्रमुख मांग पत्र खंड विकास अधिकारी बाबूराम पाल को सौंपा और साथ ही यह चेतावनी भी दी गयी कि 1 सप्ताह के भीतर यदि मांगे नहीं मानी गई तो प्रधान संघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
जिसमें मुख्य रूप से प्रधान संघ उपाध्यक्ष अजीत राय , हरकेश विश्वकर्मा, दलसिंगार यादव , रुदल सोनकर , चंद्रिका ,अनीसुर्रहमान , मोहित हरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
