Breaking News

सीएए/एनआरसी/एनपीआर का विरोध प्रदर्शन के दौरान लोक संपति को क्षति पहुँचाने वाले 19 उपद्रवी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

थाना- बिलरियागंज
 
दिनांक 04-02-2020 को थानाध्यक्ष बिलरियागंज मनोज कुमार सिंह मय हमराही व मय जीप सरकारी न0 UP 50 AG0383 का0 अरुण सिंह के थाने से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम व शांन्ति व्यवस्था ड्यूटी करते कराते हुए नया चौक बिलरियागंज पर मौजुद थे। कि जरिये मो0 फोन CUG पर सूचना मिली कि मोहल्ला कासीमगंज स्थित मौलाना जौहर अली पार्क के पास भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर उपद्रव कर रहे है इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराह फोर्स डीसीआर को सूचना देते हुए समय करीब 12.00 मौके पर पहुचे तो देखा कि वहां पर मौजुद भीड़  के नेतृत्व कर्ता ताहिर मदनी पुत्र मो0 सगीर हसन आदि 35 नामजद व सैकड़ो कि संख्या में अज्ञात महिलाए व पुरुषों को अपने षड़यन्त्र में करके बच्चों व महिलाओ को आगे करके पार्क के पास अपने-2 हाथों में लाठी डन्डा राड ईट पत्थर आदि खतरनाक अस्त्र शस्त्र लेकर उत्तेजित होकर आक्रोश मे सरकार विरोधी, राष्ट्र विरोधी विध्वसंक, भाषाओं का प्रयोग करते हुए आजादी छिन के लेंगे, हम लेकर रहेंगे आजादी, हिन्दु धर्म के प्रति गृणात्मक उदघोष कर रहे थे। जिससे धर्म विशेष के व्यक्तियों में क्षोभ उत्पन्न हो रहे थे तथा  मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री का नाम लेकर तथा हिन्दु धर्म को मानने वाले लोगों को माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देते सीएए,एनआरसी, एनपीआर के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए रोड जाम करने लगें जिसपर थानाध्यक्ष बिलरियागंज द्वारा दंगाईयों के नेतृत्वकर्ता व उनके अन्य साथियों को लाउड हेलर से बार-बार हिदायत करते हुए कहा गया कि जनपद में धारा 144 द0प्र0सं0 लागू है। आप लोग इसका उलंघन कर रहे है। आप लोग शान्तिपूर्वक अपने-अपने घरों को लौट जाये परन्तु दंगाई एक बात भी नही मानें मौके पर गरीब दबे कुचले शोषित वंचित कामगार अपनी छोटी- छोटी दुकानों को बन्द करके ठेला, खुमचा लेकर भागने लगे तथा पार्क के आस-पास की दुकानों को बन्द कर, घर के खिड़की दरवाजें बन्द कर अपने-अपने घरों में दुबकने लगें। जिससे  पूरे कस्बे में अफरा-तफरी व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। दंगाईयों के इस कुकृत्यों से लोक शान्ति भंग होने, हिन्दु-मुस्लिम दंगा भड़क जाने की प्रबल सम्भावना उत्पन्न हो गयी। दंगाईयों के भय व आतंक से कस्बा बिलरियागंज में रहने वाले हिन्दु समुदाय के लोग अपने-अपने घरों खिड़की दरवाजें बन्द कर दुबकने लगें। पूरे क्षेत्र के आम जनमानस में भय व आतंक का माहौल उत्पन्न हो गया। जिसकी सूचना डीसीआर के माधय्म से पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराये जाने की मांग की गयी। जिससे मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल थाना रौनापार, कप्तानगंज, जीयनपुर, महाराजगंज, अहरौला, मुबारकपुर, कन्धरापुर, महिला थाना व पुलिस लाईन व पुलिस कार्यालय आदि भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस द्वारा उत्तेजित दंगाइयों को समझाने-बुझाने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन वे कोई बात सुनने को तैयार नही हुए। किसी प्रकार से उनके विरोध को तथा ईट पत्थर की चोट खाते हुए स्थित को नियंत्रण करने का प्रयास किया जाने लगा। धीरे-धीरे समय बीतता गया। दंगाई और संख्या में एकत्रित होते गये और उत्तेजित होकर फसाद करते रहें। आज दिनांक 05.02.2020 को समय सुबह करीब 03.30 बजे उपरोक्त उत्तेजित दंगाईयों द्वारा एकाएक एक राय होकर पुलिस के लोगो को जान से मार डालने की नियत से पुलिस के लोगो पर ईट,पत्थर लाठी डण्डे राड अस्त्र शस्त्र से हमला बोल दिये जिससे मौके पर का0 अजय सिंह, का0 अरूण सिंह, का0 तेजबहादुर सिंह, म0का0 शिखा पाण्डेय, थाना बिलरियागंज आजमगढ़ तथा थाना जीयनपुर का0 अमन पासवान, का0 श्रवण गुप्ता को गम्भीर प्रकृति की चोटे आयी और पुलिस वाले किसी तरह अपनी जान बचाये तथा उपरोक्त दंगाइयों द्वारा थाने की सरकारी जीप यूपी50 एजी 0382 के शीशे तोड़ते हुए गाड़ी को काफी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मौके पर उपस्थित समस्त पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से अपने जान जोखिम में डालकर दंगाइयों का सामना करते हुए मौके से पुलिस बल की सहायता से मौके पर दंगा फसाद कर रहें दंगाइयों में से नेतृत्वकर्ता ताहिर मदनी पुत्र मु0 सगीर हसन आदि 19 नफर को मौके से सुबह समय करीब 06.45 बजे उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से हिरासत पुलिस में लिया गया तथा मौके पर दंगाईयों द्वारा प्रयोग में लाई जा रही 04 मोटरसाईकिल को कब्जा पुलिस में लिया गया। सभी घायल पुलिस कर्मियों को मेडिकल परिक्षण हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया। टूटी हुई गाड़ी सरकारी जीप के टेक्निकल मुआयना किये जाने हेतु सम्बन्धित को रिपोर्ट भेजी गयी। मौके पर जनपद आजमगढ़, जनपद मऊ, जनपद बलिया पीएसी क्यूआरटी, पुलिस लाईन का रिजर्व फोर्स, पुलिस आफिस के रिजर्व फोर्स एवं वरिष्ठ अधिकारी गण मौजुद रहे, तब जाकर स्थिति सामान्य हो पायी है। उपरोक्त दंगाइयों का यह कार्य अन्तर्गत धारा 147/148/149/124ए/153/504/505/506/188/332/333/336/186/353/307/120 बी भादवि व 2/3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट का दण्डनीय अपराध है। 

 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-14/20 धारा 147/148/149/124ए/153/504/505/506/188/332/333/336/186/353/307/120 बी भादवि व 2/3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट थाना-बिलरियागंज, आजमगढ़ ।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण (कुल 19 नफर अभियुक्त/उपद्रवी)।
 
1. ताहिर मदनी पुत्र मो0 सगीर हसन  2. समीम अहमद पुत्र शमसाद अहमद 3. शादाब पुत्र गुफरान 4. आरकम पुत्र मुलतज 5. अबुशाद पुत्र मकसुद अहमद 6. जियाउ रहमान पुत्र हिफसू रहमान 7. खान रय्यान पुत्र खान सहदाब 8. अजमैन उर्फ महबूब पुत्र हकीमुद्दीन 09. बेलाल अहमद पुत्र अजीमुल्ला 10. युसूफ पुत्र राशिद 11. आमीर पुत्र नशीम अहमद 12. सलमान पुत्र जुल्फेकार अहमद 13. आरिफ पुत्र बख्तेनसर 14. अबु तलहा पुत्र मो0 तौकीर निवासीगण कस्बा बिलरियागंज थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 15. अब्दुल्ला पुत्र शाह आलम सा0 शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 16. तहजीब अहमद उर्फ वकील पुत्र तौहाब अहमद 17. रहीम पुत्र अमानुलहक निवासीगण बिन्दवल थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 18. हकीब पुत्र अबुल जैश निवासी हिरनई थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ 19. सहाब पुत्र शादाब आलम सा0 बिन्दवल थाना बिलरियागंज ।

 बरामदगी

1. घटना में प्रयुक्त 04 अदद मोटरसाईकिल ।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।

1. थाना प्रभारी बिलरियागंज मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।
2. थाना प्रभारी कप्तानगंज मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।
3. थाना प्रभारी रौनापार मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।
4. थाना प्रभारी महाराजगंज मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।
5. थाना प्रभारी मुबारकपुर मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।
6. थाना प्रभारी कन्धरापुर मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।
7. थाना प्रभारी महिला थाना मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।
8. पुलिस लाईन्स व पुलिस आफिस अधिकारी व कर्मचारी गण जनपद आजमगढ़ ।
और नया पुराने