आज़मगढ़।
दिनांक 29.03.2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा जनपद आजमगढ़ के रोड़वेज बस स्टाप का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान बस स्टाप पर आये हुए लोगों जिनके पास रूपये ना होने पर उन्हे लंच बाक्स, पानी बोतल उपलब्ध कराते हुए ARM ( सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक) से वार्ताकर झांसी, जालौन एवम अन्य जगहों के लिए रवाना कराया गया। समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि बाहर से आने वाले लोगो को चिन्हित कर गांव के बाहर ही रोक-कर शासन द्वारा चिन्हित स्थानो पर ही रोका जाए।