Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी, आज़मगढ़।

आजमगढ़।

आजमगढ़ 17 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिग्त जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत जनपद में उज्ज्वला गैस कनेक्शन की संख्या 224094 है, जिसमें से 185975 लाभार्थी के खाते में धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है एवं 57682 उपभोक्ताओं द्वारा गैस की बुकिंग की जा चुकी है, जिसमें से 42010 उपभोक्ताओं को गैस की डिलवरी भी की जा चुकी है। इसी के साथ ही जनधन खाते में लगभग 90 प्रतिशत लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि जिन लाभार्थियों के खाते में उज्ज्वला योजना एवं जनधन खाते में पैसा पहुॅच गया है, उनकी सूची को चस्पा करायें। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने डीएसओ को निर्देश दिये कि कितने ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके खाते में अभी तक उज्ज्वला योजनान्तर्गत पैसा नही पहुॅचा है, उसकी सूची बनाकर उपलब्ध करायें। इसी के साथ ही साथ जिलाधिकारी ने एलडीएम यूबीआई को निर्देश दिये कि कितने जनधन खाताधारक ऐसे हैं, जिनके खाते में किन्ही कारणों से पैसा नही पहुॅचा है, उनकी सूची उपलब्ध करायें। जिन लोगों के खाते में उज्ज्वला योजनान्तर्गत एवं जनधन खातों में पैसा नही गया है, उनके खातों में पैसा भेजवाने के लिए भारत सरकार से बात की जायेगी। 
जिलाधिकारी ने बताया कि सामाजिक पेंशन के अन्तर्गत 161000 लाभार्थी हैं, जिसमें से 238 लाभार्थियों के खाते में किन्ही कारणों से पैसा नही पहुॅचा है, इसकी भी सूची उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने बैंकांे के प्रतिनिधियों से कहा कि अब तक लाभार्थियों द्वारा जनधन खाते एवं पेंशन के लाभार्थियों द्वारा अबतक कितना पैसा निकाला गया है, इसकी सूची उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी ने बताया कि यूनियन बैंक, स्टेट बैंक, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के जनपद में 700 ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित हैं तथा इसी के साथ ही इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैंक के 510 माइक्रो एटीएम के माध्यम से लाभार्थियों को उनके ग्राम में धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। इसके लिए समस्त संबंधित बैंक के अधिकारी माइक्रो एटीएम व ग्राहक सेवा केन्द्र से इस प्रकार समन्वय स्थापित करें कि प्रत्येक लाभार्थियों को उनके ग्राम में ही सुविधा उपलब्ध हो सके। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकों में शिकायत निवारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, इसके लिए कोई टोल फ्री नम्बर उपलब्ध करायें, जिससे ग्राहक बैंकिंग से संबंधित समस्या को टोल फ्री नम्बर के माध्यम से अवगत करा सके। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि बैंको में सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने के लिए गोला, टोकन व छाया की व्यवस्था सुनिश्चित कराया, जिससे कि आमजन को कोई असुविधा न हो। बैंकों में उक्त व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए प्रत्येक विकास खण्डों में एक-एक अधिकारियों की ड्यूटी लगाया गयी है, यह अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि बैंकों में सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन किया जा रहा है या नही, ग्राहकों को कोई असुविधा तो नही हो रही है एवं जरूरत पड़ने पर सुझाव भी देंगे। 
मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा ब्लाक तहबरपुर, मिर्जापुर व फूलपुर के क्षेत्रों में स्थापित बैंकांे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक, एसबीआई सोफीपुर शाखा, यूबीआई वजरीमलपुर शाखा में ग्राहकों में सोशल डिस्टेन्सिंग रखने के लिए छाया, गोला व टोकन की व्यवस्था नही की गयी थी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने एलडीएम यूबीआई व काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर को निर्देश दिये कि सोशल डिस्टेन्सिंग हेतु व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें एवं अपने संबंधित बैंकों की शाखाओं में स्वयं भ्रमण भी करें। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, एलडीएम यूबीआई शंकर चन्द सामन्त सहित संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और नया पुराने