Breaking News

लॉकडाउन में कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे पुलिस कर्मियों का पुष्प देकर बढ़ाया गया हौसला।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

आज़मगढ़। कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। वहीं पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मी, मीडिया जैसे तमाम जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। इसलिए इन्हें कोरोना वॉरियर्स (corona warriors) नाम दिया गया है।
आज जीयनपुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को प्रखर सामाजिक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि- कोरोना की लड़ाई में अपनी परवाह किए बिना जो लोग सहयोग कर रहे हैं उन्हें नमन करने का यह वक्त है। इस विषम परिस्थिति में प्रदेश के सभी युवाओं को एकजुट होकर जनसेवा कार्य में समर्पित हो जाना चाहिए।
इस मौके पर विजय शंकर यादव उर्फ भुवर,  सुरेंद्र पटवा, सुनील सोनी, विशाल रावत, लकी श्रीवास्तव, राजवंत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


और नया पुराने