लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्ण नाथ खीरी ।थाना मोहम्मदी के अन्तर्गत आने वालीं पुलिस चौकी रेहरिया क्षेत्र मे बाहर से आये हुये असहाय गरीबों व बाहर से पलायन कर अपने गांव आये हुये लोगो को भोजन कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मार्च से 3 मई तक अनिश्चितकालीन लाॅकडाउन के चलते बड़े-बड़े शहरों में काम करने गए लोगों का पलायन जारी है। और लाॅकडाउन के चलते उनके घरो मे कुछ भी निबाला नहीं बचा है। वही गरीब तबके के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गयें है। यह देखते हुये चौकी ईन्चार्ज मनीष पाठक व चौकी के सहयोग से अनवरत रूप से ने लोगो को खाने की ब्यवस्था कराई जा रही हैं । चौकी पर ही पिछले कई हफ्तो से अनवरत रूप से पर भन्डारा किया जा रहा है। और इसके पश्चात लोगो को चौकी पर ही पूडी सब्जी आदि के पैकेट बनाकर लोगो के घरो तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। चौकी ईन्चार्ज ने यह भी बताया कि लाॅकडाउन के चलतें लोग अपने अपने घरों मे पलायन कर रहे है ।और गरीबी रेखा के नीचे जो लोग अपना जीवन यापन कर रहे। ऐसे लोगो को चौकी का पूरा स्टाफ मिल कर सारी ब्यवस्था कर खाना खिला रहे है। और उनके साथ पूरा एहतियात बरत कर उनको घर भेजा जा रहा है । तथा चौकी का सारा स्टाफ अनिल यादव.सचिन कुमार.मंदीप कुमार.सुधीर कुमार.अंकित साड्डा सहित सभी आरक्षी गण पूर्ण सह योग कर रहे है।