Breaking News

1 किलो 300 ग्राम गाँजा के साथ युवक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बरदह

पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ़  द्वारा अपराध जगत मे अपराधियो , वारण्टी व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक श्री नन्द कुमार तिवारी  के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 14.05.2020 को  SSI श्री त्रिलोकी नाथ पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 श्री बसन्त लाल, का0 सुरेन्द्र शर्मा, का0 अरविन्द कुमार पाल, का0 नीरज यादव , मय जीप सरकारी UP 50 AG 0386 के देखभाल  गस्त, शान्ति व्यवस्था में रवाना होकर भ्रमण करते हुए  राजागंज बाजार में मौजूद था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की एक शातिर किस्म का चोर नकबजन / पशु तस्कर नाजायज गांजा के साथ अपने गाँव उसरी खुर्रमपुर की तरफ से पैदल 2 बेसो नदी पुल के रास्ते राजागंज की तरफ आ रहा है। यदि आप लोग जल्दी करे तो वह नाजायज गांजा के साथ पकड़ा जा सकता है कि इस सूचना पर विश्वास करके  मुखबीर खास को साथ लेकर बेसो नदी पुल के थोडा सा पहले जीप सरकारी को खडी कराकर बेसो नदी पुल के  पास पहुँचकर आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे कि थोडी देर बाद एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया कि मुखबीर खास उसकी तरफ इशारा करके हट बढ गया कि नजदीक आने व समस्त पुलिस बल के साथ घेराबन्दी  करके आवाज लगाकर रुकने को कहा गया कि अचानक हम पुलिस वालों को देकर पीछे मुडकर दाहिने हाथ में लिये हुए झोले के साथ भागने लगा कि घेराबन्दी करते हुए हमराही कर्म0गण की मदद से समय करीब 19.35 बजे करीब 50 गज भागते 2 सड़क पर ही पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से इसका नाम पात पूछते हुए  बाकायदा जामातलाशी ली गई तो अपना नाम आलम पुत्र इरशाद ग्राम उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष बताया   कि दाहिने हाथ में लिये हुए झोले में रखे सामान के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब इसमें गांजा है जिसे बेचने के लिए ले जा रहा था कि आप लोगो द्वारा  पकड़ लिया गया  बरामद गाँजे  जिसको सूंधा गया एवं हमराही पुलिस बल को सूंधाया गया तो सभी लोगों ने सूंधकर बताया कि गाँजा की गंध आ रही है कि पूर्णरुप से विश्वास हो गया कि आरोपी के कब्जे से बरामद वस्तु  गांजा  है कि पुलिस की जीप सरकारी में रखी विवेचना किट से वजन करने की इक्ट्रानिक वेटिंग मशीन पर वजन किया गया। तो बरामदा गांजा का कुल वजन एक किलो तीन सौ ग्राम है। कि बतौर नमूना 100 ग्राम गाँजा अलग निकालकर शेष गांजा 1 Kg  200 ग्राम पुनः इसी झोले में रखकर झोले का मुह कपडे से बांधकर सर्व मुहर किया गया तथा बतौर नमूना 100 ग्राम गाजा एक प्लास्टिक की थैली में रखकर सफेद कपडे में रखकर सीलकर मौके पर सर्व मुहर कर नमूना मुहर तैयार अभि0 उपरोक्त को  कारण गिरफ्तारी बता कर हिरासत पुलिस मे लिया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 12/20 धारा  307/419/420/467/468/471/41/411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अभियुक्त  को जेल भेजा जा रहा है । 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1-आलम पुत्र इरशाद ग्राम उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

1.मु0अ0स0 12/20 धारा  307,419,420,467,468,471,41,411 भा0द0वि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1-एक किलो 300 ग्राम गाँजा 

गिरफ्तारी करने वाले अधि0कर्म0गण

SSI श्री त्रिलोकी नाथ पाण्डेय
उ0नि0 श्री बसन्त लाल
का0 सुरेन्द्र शर्मा
का0 अरविन्द कुमार पाल
का0 नीरज यादव

और नया पुराने