आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 26 मई-- जिलाधिकारी ने बताया कि मनरेगा में 1767 ग्राम पंचायत में कुल 1,00,221 श्रमिक कार्यरत हैं। जनपद में अभी तक 10,01,707 मानव दिवस का सृजन किया गया है,जो वार्षिक लक्ष्य का 14.27 प्रतिशत तथा आज तक के लक्ष्य के सापेक्ष 91 प्रतिशत है।
प्रवासी श्रमिक 15,017 को मनरेगा कार्य पर लगाया गया है, अभी तक उन्हें 2,10,238 दिवसों का कार्य दिया गया है।
वर्तमान में जल संरक्षण व वृक्षारोपण के कार्यों को कराए जाने व प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की प्राथमिकता दिए जाने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य पर 100 श्रमिक लगाए जाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को दिए गए हैं।