आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी.जी. कॉलेज मालटारी आजमगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना का चौथा एक दिवसीय शिविर दिनांक 20.3.2022 को संपन्न हुआ। इस शिविर हेतु गर्मी के बढ़ जाने के कारण राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/ सेविकाओं प्रातः 8:00 बजे बुलाया गया। श्रमदान व साफ-सफाई का कार्य महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, किंतु सांस्कृतिक कार्यक्रम महाविद्यालय के पुस्तकालय हाल में संपन्न हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत शुभांगी चौरसिया अंतिका यादव के सरस्वती वंदना से शुरू हुआ स्वागत गीत साधना तथा अंशिका ने गाया । अधिकांश स्वयंसेवक/ सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इनका विशेष शिविर 20.3.2022 से 28.3. 2022 तक प्राइमरी पाठशाला मालटारी पर आयोजित होना है, इस हेतु छात्र- छात्राओं को चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में एम. ए.फर्स्ट ईयर ,बी.ए. थर्ड ईयर बी.ए. सेकंड ईयर के छात्र- छात्राओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया । जिन्होंने विशेष शिविर नहीं किया था इसकी जगह बी .ए. प्रथम वर्ष के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं को दी गई । सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ छात्र रविशंकर ने कहा कि-" वह जिसे सुनकर रो खुशी से पड़े आंखें तेरी,आसमानों से कभी ऐसी खबर भी आएगी। आज तेरी मुट्ठी में रेत है तो क्या हुआ, इस समंदर में कभी तेरी लहर भी आएगी।"

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजेश यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि-"देश के निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र- छात्राओं का योगदान अमूल्य है, इस कार्यक्रम के माध्यम छात्र-छात्राओं को राष्ट्र सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है । दूसरे प्रभारी डॉ. शैलेश पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि-" राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं को एक प्लेटफार्म देता है,जिसमें छात्र-छात्रा सामाजिक कार्य करते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं। जिनके द्वारा उनके चरित्र का निर्माण भी होता है। राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।