Breaking News

दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई बच्चों को पोलियो ड्रॉप।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मालटारी प्राथमिक विद्यालय पर शिविर लगाकर पिलाई गई पोलियो ड्रॉप।

आज़मगढ़: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ क्षेत्र के जच्चा बच्चा केंद्र मालटारी पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय मालटारी प्रथम पर शिविर लगाकर छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। और सभी माताओं कुछ जागरूक करते हुए बताया गया कि बच्चों के खान-पान में विशेष रुप से पोस्टिक आहार दे जिससे उन्हें वृद्धि हो सके। वही सैकड़ों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। 
इस दौरान ANM शशि यादव, आशा- रीता राय प्रतिमा और आंगनवाड़ी रीता सिंह प्रेमलता राय मौजूद रहीं।

और नया पुराने