आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
ग्रामीण क्षेत्रों में मछली पालन आय का स्रोत
सरकारी सुविधाएं भी हो रही है मुहैया
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में कई जगहों पर तालाब का निर्माण हो रहा है आपको बताते चलें कि जल संरक्षण एवं भू-जलस्तर बनाए रखने के साथ किसानों को वैकल्पिक सिचाई साधन उपलब्ध कराने में निजी जमीन पर तालाब निर्माण कराने पर भी सरकारी सहायता मिल रही है । निजी जमीन में तालाब निर्माण के लिए मछली पालन की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। योजना में सभी वर्गों को अनुदान का लाभ मिलेगा। सरकार ने इसमें अनुसूचित जाति के लिए डेढ़ लाख तथा सामान्य वर्ग के लिए सवा लाख रुपये अनुदान तय किया है। मत्स्य पालन योजना से अलग रूप में घोषित इस योजना में सामान्य किसानों को भी लाभ मिल सकता है। और सभी लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं और अपने निजी जमीन में तालाब का निर्माण करा कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।