Breaking News

अपनी मांगों को लेकर सरदार सेना ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी।

सगड़ी। स्थानीय तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
कार्यकताओं का कहना था कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा भरे जाने वाले खण्ड विकास अधिकारी श्रेणी ।। राजपत्रिक के पद को उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास द्वारा प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाने विषयक आदेश को तत्काल निरस्त कर जांच की जाय।
उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन भी दिया कि आपकी बात को राज्यपाल तक  पहुंचाया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विजयी पटेल, परमानन्द सिंह पटेल, श्रीनिवास सिंह पटेल, नारद पटेल, सन्दीप पटेल आदि लोग मौजूद रहे।


और नया पुराने