आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के स्थानीय नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड में शांति कमेटी की बैठक की गई। जिसमें रमजान के माह के मद्देनजर नगर में आपसी सौहार्द कायम रखने और लॉक डाउन के तहत कोरोना वायरस से बचाव पर चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर ने कहा कि- रमजान की इबादत आप सभी अपने घरों में ही एक निश्चित दूरी के साथ करें। तरावीह भी घरों में ही पढ़ें। अपने परिवार के बच्चों व सभी सदस्यों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करें। जो भी बाहरी लोग आ रहे हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य है वह तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कराए और घरों में ही होम कोरनटाइन रहे, बाहर घूमते हुए मिलने पर कार्यवाही की जाएगी, कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार का लक्षण दिखाई देता है तो इसकी सूचना हमें तुरंत दें।
जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे ने कहा कि- अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले,यदि किसी जरूरी काम से बाहर निकलते हैं तो मास्क जरूर लगाएं, अक्सर देखा गया है कि जिस जगहों पर भीड़ इकट्ठा होती है और पुलिस के पहुंचते ही वहा के लोग भाग जाते हैं, उस पर भी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने रमजान में मुकम्मल पुलिस बल की व्यवस्था करने और लोगों से सहयोग करने की अपील भी की।
इस दौरान बैठक में जीयनपुर कोतवाली से एसआई अमरनाथ यादव, एसआई मुन्नालाल रहे, तथा जीयनपुर कस्बे से फहद खान, ज़फर इमाम अपोलो कुतुब रज़ा, इस्लाम कुरैसी, मच्छन खान, एकलाख अहमद, नूर मोहम्मद, एहतेशाम अहमद, आफाक खान, आसिफ खान, शोएब खान गुड्डू, आदि लोग मौजूद रहे।