Breaking News

कोरोना से बचने के लिए योग ही एकमात्र विकल्प - डॉ. ज्योति

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

राजकीय महिला महाविद्यालय ब्लॉक  : अहिरौला जनपद .आजमगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के मुस्कुराएगा इंडिया मुहिम की शुरुआत की गई है जिसमें स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को कोरोना को लेकर मन में व्याप्त भय को दूर करने के लिए कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति प्रजापति अनवरत लोगों को योग के माध्यम से जागरूक करने में लगी हुई हैं जिसमें उन्होंने बताया कि
कोरोना महामारी के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है इस विषम परिस्थिति में आपसी सहयोग के साथ उत्साहवर्धन की जरूरत है ।
इस महामारी के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए सावधानी का प्रमुख उपाय शारीरिक दूरी बनाए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें ,इस लाकडाउन से लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो गई है  लोग व्यायाम के लिए  पार्क ,जिम नहीं जा पा रहे हैं ।
ऐसे में हमें लाक डाउन का पालन करते हुए शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होगा, इसके लिए हमें नियमित योग प्राणायाम आसन आवश्यक है ।
कोरोना से बचने के लिए योग प्राणायाम ही  एकमात्र विकल्प l

 शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह सब अति आवश्यक है इसके साथ -साथ भरपूर मात्रा में पौष्टिक आहार लें ,अपने घरों में रहे व बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें ।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अच्छी नींद लें और समय से भोजन करें कोरोनावायरस श्वसन  क्रिया पर प्रभाव डालता है इसके लिए फेफड़े की क्षमता को बढ़ाएं जैसा कि इस कोरोनावायरस ही वैश्विक महामारी से तमाम लोग चिंता अवसाद से ग्रसित हैं , अंतरराष्ट्रीय सर्वे के अनुसार दुनिया का हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन में है , डिप्रेशन कई बीमारियों को लेकर आता है व्यक्ति के सब रोगों व तनाव उसके भीतर का अवसाद है ।

योगासन प्राणायाम करने से मन के भीतर के अवसाद कम होंगे।

 जैसा कि योग  बनाए निरोग !



और नया पुराने