Breaking News

कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप गांव में दहशत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

सरायमीर।

सरायमीर थाना क्षेत्र के टेवखर गांव निवासी उमाशंकर58 पुत्र झिन्नू 10 मई  0020को दिल्ली से ट्रक द्वारा गंभीरपुर पहुंचा जहां पर  अपने बेटे को  बुला लिया और अपने  बाइक पर सवार होकर रात में वह सीधा लेकर गांव के प्राइमरी विद्यालय पर पहुंचा परिजनों को वह अपनी समस्या पहले बताई थी। ग्राम प्रधान ने संदिग्ध देखते हुए उमाशंकर को तत्काल मार्टिनगंज से एंबुलेंस  बुलवाकर उसे मार्टिनगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया जहां पर  हालत खराब देख  डॉक्टरों ने उसे आजमगढ़ रेफर कर दिया था जिसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। 16 मई 020 को पॉजिटिव  होने की सूचना आई जिसे सुनकर गांव व क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर  सीआरओ आजमगढ़  हरिशंकर व एसडीएम मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव वहीं पर विकासखंड  मार्टिनगंज स्वास्थ्य केंद्र की टीम गौरव मिश्रा व थानाध्यक्ष सरायमीर अनिल सिंह ने पहुंचकर गांव का जायजा लिया पॉजिटिव आई उमाशंकर के घरवालों को अलग-अलग रहने के सख्त निर्देश दिए गए और काफी पूछताछ के बाद वहां पर प्राथमिक विद्यालय व  उमाशंकर के घर का सैनिटाइजर  करवाया उसके बाद सभी को घर में रहने की हिदायत दिए इसे लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है ।



और नया पुराने