Breaking News

किसान दिवस पर किसान को किया गया सम्मानित ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट : वीर सिंह
सगड़ी।

किसानों की समस्याओं से  संबोधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।

सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी गांव में किसान दिवस के अवसर पर  अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष कमला राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । जिसमें किसानों के  विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।साथ ही किसान तेजबर सिंह को  जिला अध्यक्ष कमला राय ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष कमला राय ने  कहा कि- बुढ़ापे की पेंशन किसानों को दिया जाए। गन्ना बकाया का भुगतान किसानों का किया जाए।किसानों का सभी प्रकार कर्ज माफ किया जाए। कोरोना वायरस की  इस संकट की घड़ी में सभी किसानों को राहत दी जाए ।किसानों को उनकी फसल की उपज का लाभकारी मूल्य दिया  जाए। कामगारों को रोजगार दिया दिया जाए। साथ ही राष्ट्रपति को किसानों के मांगो संबंधित पत्र भेजा। इस मौके पर अरुण राय ,अशोक राय , तेजबर सिंह,  बहादुर सिंह, रामप्रसाद मौर्य  आदि लोग उपस्थित थे।



और नया पुराने