Breaking News

हत्या का प्रयास करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-दीदारगंज।

दिनांक- 25.05.2020 को वादी मिथिलेश सिंह पुत्र श्यामनरायण सिंह निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ने थाना दीदारगंज पर सूचना दिया कि पुरानी रंजिश व प्रार्थी द्वारा अपने जमीन पर स्वयं द्वारा मिट्टी पाटने के विवाद को लेकर दोपहर करीब 01 बजे विपक्षी गण द्वारा  गाली-गलौज देते हुए मेरे घर में घुसकर मुझे व मेरी पत्नी को मारने पीटने लगे। मेरे शोर मचाने पर अगल बगल के कुछ लोग हमें बचाने के लिए आये तो इतने पर विपक्षीगण अपने साथियों द्वारा गड़ासा, कटारी व असलहा व ईट-पत्थर से लैस होकर मेरे घर में घुस आये व मुझे बचा रहें लोगों को जान से मारने की नियत से हमला कर दिये जिससे मौके पर बीच-बचाव करने आये अनिल सिंह पुत्र पलकधारी सिंह, योगेश सिंह पुत्र सत्य नरायण सिंह, संजय सिंह पुत्र राज बहादुर सिंह इत्यादि लोग धारदार हथियारो से गंभीर चोट लगने के कारण व सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर बेहोश हो गये । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 89/20 धारा 147,148,149,307,308,504,323,452 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया है। 
*पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह* ने उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी दीदारगंज को हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके तहत  पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आजमगढ़ श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में एवं  पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्र फूलपुर जनपद आजमगढ़ के नेतृत्व में आज दिनांक 27.05.2020 को उ0नि0 सच्चन राम मय हमराहीयान के कोरोना वायरस (कोविड-19) के सम्बन्ध मे प्रचलित लाकडाउन का अनुपालन कराने हेतु क्षेत्र मे मौजूद थे कि तभी जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 89/20 से सम्बन्धित अभि0गण 1.सदाबृज यादव पुत्र छोटई यादव 2. नन्दलाल यादव पुत्र स्व0 निठुरी यादव 3. अभिषेक सिंह उर्फ शेरु सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासीगण आमगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ फुलेश राजकीय पशु चिकित्सालय के पास खेतासराय जाने वाले मार्ग के बायी पटरी पर खड़े है सवारी का इन्तजार कर रहे है कही भागने की फिराक मे है जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है कि मुखबीर की बातो पर विश्वास करके तथा मंशा से हमराही कर्म0गण को अवगत कराकर उ0नि0 मय हमराही कर्म0गण मय सरकारी जीप मय मुखबीर खास के प्रस्थान कर फुलेश चौराहे के पहले ही सरकारी जीप को रोककर चालक को जीप की सुरक्षा हेतु छोड़ कर उ0नि0 मय हमराही कर्म0गण मय मुखबीर खास के पैदल चलकर छिपते छिपाते फुलेश चौराहे के पास पहुचे कि मुखबीर खास मे इन व्यक्तियो की ओर इशारा करके हट बढ़ गया कि  उ0नि0 मय हमराही कर्म0गण की मदद से एकबारगी दबिश देकर उन तीनो व्यक्तियो को खेतासराय जाने वाले मार्ग के पूर्वी पटरी पर पकड़ लिया गया नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम 1. सदाबृज यादव पुत्र छोटेलाल  यादव 2. दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम नन्दलाल यादव पुत्र स्व0 निठुरी यादव  तीसरे ने अपना नाम अभिषेक सिंह उर्फ शेरु सिंह पुत्र रमेश सिंह साकिनान आमगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया चूकि अभि0गण उपरोक्त थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 89/20 धारा 147,148,149,307,308,504,323,452 भा0द0वि0 मे नामजद /वांछित है अतः कारण बताकर समय 4.10 बजे सुबह  हिरासत पुलिस मे लिया गया दौरान गिरफ्तारी मानवाधिकार आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो एंव निदेर्शो का पालन किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है । 
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

1. सदाबृज यादव पुत्र छोटई यादव निवासी आमगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. नन्दलाल यादव पुत्र स्व0 निठुरी यादव निवासी आमगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. अभिषेक सिंह उर्फ शेरु सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी आमगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार अभियुक्त  का अपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 89/20 धारा 147,148,149,307,308,504,323,452 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 सच्चन राम थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 मनीष खरवार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 दुर्गेश गौड़ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
4. हो0गा0 संदीप यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।



और नया पुराने