Breaking News

दीदारगंज पुलिस ने 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-दीदारगंज

पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी सम्बन्धित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जनपद आजमगढ़ नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्र फूलपुर जनपद आजमगढ़ के नेतृत्व में दिनांक 8.6.20 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिह मय हमराहीयान के  देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारन्टी अभियुक्त में मामूर था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0-47/20 धारा-147,148,149,307,336,332,333,353,504,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सुभाष राजभर पुत्र स्व0 फिरतू राजभर सा0 बनगाँव थाना दीदारगंज,आजमगढ़ मार्टिनगंज में बस स्टैण्ड़ पर कही जाने की फिराक में  साधन का इंतजार कर रहा हैं यदि जल्दी किया जाये तो पकडा जा सकता हैं,मुखबीर खास की उक्त सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष क्षेत्र से उनि0 श्री अखिलेश चन्द्र पान्डेय को तलब करके तथा मुखबीर की मंसा से अवगत कराते हुए मय हमराहीयान व मुखवीर खास के मार्टिनंगज बाजार में पहुँचा तो एक व्यक्ति बस स्टैण्ड़ के पास साधन का इंतजार कर रहा था कि मुखबीर खास में इशारा करके बताया कि साहब यह वही व्यक्ति हैं और हटबढ़ गया कि हम पुलिस वालों ने हिकमत अमली से एक बारगी घेरघार कर उक्त व्यक्ति को पकड लिया गया,पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पुछा गया तो अपना नाम सुभाष राजभर पुत्र स्व0 फिरतू राजभर सा0 बनगाँव थाना दीदारगंज,आजमगढ़ बताया जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय 18.35 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. सुभाष राजभर पुत्र स्व0 फिरतू राजभर सा0 बनगाँव थाना दीदारगंज,आजमगढ़।
*संबंधित अभियोग*
 1. मु0अ0सं0 47/20 धारा 147/148/149/307/336/332/333/353/504/506 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 सुनील प्रजापति थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 
 4. का0 मनीष खरवार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।


और नया पुराने