आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पत्रकारों ने विकट समय में भी समाज का आईना बनकर निभाई जिम्मेदारी: प्रियंका प्रियदर्शी (एसडीएम सगड़ी)
पत्रकारों का मान सम्मान हमेशा होना चाहिए सम्मान से समझौता नहीं: जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी अजय कुमार मिश्रा
आजमगढ़: आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में
तहसील सगड़ी मुख्यालय पर पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम सगड़ी श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शनी, जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी अजय कुमार मिश्रा, प्रदेश संरक्षक संजय पांडेय रहे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शनी ने कहा कि- इस समय कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी पूरे देश में पांव पसार चुकी है ऐसे में हम सभी को दूरी बनाकर मास्क साफ-सफाई रख कर इसे खत्म करना होगा तभी हमारे जीवन की रक्षा हो सकती है पत्रकार बंधु अपनी जान पर खेलकर समाज में हो रहे हर भ्रष्टाचार सच्चाई को उजागर करते हैं ऐसे में उनका भी सम्मान उतना ही है जितना अन्य लोगों का हो रहा है, पत्रकारों ने विकट समय में भी समाज का आईना बनकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है, जिसे नकारा नहीं जा सकता।
जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा- शासन प्रशासन द्वारा देश में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए नर्स, डॉक्टर ,पुलिस ,पत्रकार आदि लोग अपनी जान पर खेलकर लोगों की रक्षा कर रहे हैं ऐसे में लोगों का सम्मान होना चाहिए और पत्रकार समाज का आईना है इसलिए पत्रकारों का सम्मान हमेशा होना चाहिए इनके मान सम्मान पर किसी प्रकार की ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए जिसके लिए हम सब साथ हैं।
प्रदेश संरक्षक संजय पांडेय ने कहा- आज जो यह कार्यक्रम हुआ है, इसमें पत्रकारों को सम्मानित किया गया क्योंकि पत्रकार हर काम छोड़कर समाज में हो रहे अच्छे बुरे खबरों को एकत्रित करते हैं जिससे समाज को एक नई रोशनी मिलती है।
इस अवसर पर राधेश्याम गौड़, कृष्ण चतुर्वेदी ,आनंद प्रकाश ,जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडे, कमलाकांत शुक्ला, तहसील अध्यक्ष ध्यान चंद यादव, कोषाध्यक्ष मनोज पटेल उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा संरक्षक गनपत यादव नर्मदेश्वर मिश्रा, उमेश राय, सुधीर सिंह, जितेंद्र यादव, वीर सिंह, नवीन राय, गंगेश्वर, पन्ने लाल, अशोक चौहान, सुफियान खान, हरबंस चतुर्वेदी राजकुमार, फ़हद खान, विजय यादव, एहतेशाम आज़ाद, टीपी श्रीवास्तव, बिजेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मन्नूलाल जायसवाल, जीवन कश्यप, अवनीश कुमार, समेत सैकड़ों पत्रकारों को सम्मानित किया गया।