Breaking News

मालटारी बाज़ार में शटर का ताला तोड़कर, हजारों की चोरी।

आजमगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी। 

न्यूज डेस्क: जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालटारी बाजार स्थित पुस्तक व गैस से सम्बंधित दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के करसौली गांव निवासी रमाकांत मिश्र पुत्र स्व० कुबेर मिश्र की सराय सागर मालटारी में पुस्तक व गैस से सम्बंधित दुकान है, हर रोज की तरह शाम को दुकान बंद करके सभी लोग घर चले गए थे।
बीती रात हौसला बुलन्द चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैट्री, चार भरे हुए गैस सिलेंडर, तीन डबल चूल्हा, 5 सिंगल चूल्हा व अन्य छोटे मोटे गैस से सम्बंधित हजारों के सामानों को उठा ले गए।
सुबह शटर का ताला टूटा हुआ और शटर खुला देख बाजारवासियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जानकारी होने पर जब रमाकांत मिश्रा ने आकर देखा तो समान गायब थे, उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।


और नया पुराने