Breaking News

हॉटस्पाट में कोई गातिविधि नहीं होनी चाहिए: कुमार प्रशांत

बदायूं।

बदायूं: बदायूं जनपद में कोरोना संक्रमित के बाद बने हॉटस्पाट इलाके का निरीक्षण करने डीएम पहुंच गए। डीएम ने भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कोरोना महामारी में व्यवस्थाओं को लेकर बिल्कुल लापरवाही नहीं होनी चाहिए।शनिवार को शहर में निरीक्षण करते हुए डीएम कुमार प्रशांत छह सड़का पहुंच गए।
यहां डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार एवं सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के साथ हाटस्पाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाल ओमकार सिंह से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही साथ लोगों से अपील की कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए घरों में अधिक समय रहें।
हाटस्पाट क्षेत्रों में किसी प्रकार की कोई भी गतिविधि नहीं होगी। ज़रूरत की वस्तुएं होम डिलीवरी होती रहेंगी। ताकि समाजिक दुरी बनी रहें और लोगों को जागरूक किया जाएं जिससे निर्देशों का उल्लंघन न हो वहीं नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

रिपोर्ट: यीशूदास



और नया पुराने